{"_id":"5ee950806584b05929162815","slug":"first-divorce-after-hearing-from-video-conferencing-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद हुआ पहला तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के बाद हुआ पहला तलाक
Wed, 17 Jun 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jun 2020 04:36 AM IST
विज्ञापन
तलाक का फैसला...
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी कोर्ट ने कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पहली बार तलाक का फैसला सुनाया। एक दंपती की ओर से दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने तलाक को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
परिवार न्यायालय के न्यायाधीश दीपक गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई की। अदालती कार्यवाही के दौरान तलाक के लिए आवेदन करने वाले पति व पत्नी के बयान अदालत ने दर्ज करवाए। दोनों बयानों के आधार पर कोर्ट ने 12 जून को तलाक की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
यह फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं संतुष्ट हूं कि याचिकाकर्ताओं ने बिना जोर जबरदस्ती, धोखाधड़ी और अनुचित प्रभाव के बगैर स्वेच्छा से तलाक की याचिका पर रजामंदी जाहिर की है।’’
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने शादी से संबंधित अपने सभी विवादों को हल किया और कोई भी मुकदमा शुरू नहीं करने या एक दूसरे और परिवार के सदस्यों के खिलाफ भविष्य में कोई दावा नहीं करने पर सहमति जताई।
याचिकाकर्ताओं की जून 2017 में शादी हुई थी। दिसंबर 2018 से दोनों अलग रह रहे थे। हालांकि इस दौरान दोनों के परिवारों ने उनके बीच के विवाद को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल रहे। आखिरकार दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।