{"_id":"5e8a12d88ebc3e6f9507bf14","slug":"first-corona-infected-doctor-of-mohalla-clinic-got-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : मोहल्ला क्लीनिक के पहले संक्रमित डॉक्टर को मिली छुट्टी, पत्नी और बेटी अब भी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : मोहल्ला क्लीनिक के पहले संक्रमित डॉक्टर को मिली छुट्टी, पत्नी और बेटी अब भी भर्ती
Sun, 05 Apr 2020 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:48 PM IST
सार
मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती डॉक्टर की दोनों जांच निगेटिव आने के बाद रविवार को उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मोहल्ला क्लीनिक की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौजपुर के मोहल्ला क्लीनिक के संक्रमित डॉक्टर को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती डॉक्टर की दोनों जांच निगेटिव आने के बाद रविवार को उसे घर भेज दिया गया है। डॉक्टर की संक्रमित पत्नी और बेटी अब भी जीटीबी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर दिलशाद गार्डन निवासी यूएई से लौटी एक महिला के संपर्क में आया था। इससे वह कोरोना संक्रमित हुआ। इसके बाद डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी संक्रमित हुए थे। दंपती अलग-अलग मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर हैं। दिलशाद गार्डन वाली महिला मार्च में यूएई से लौटी थी। उसने अपने परिवार सहित 10 लोगों को संक्रमित किया था।
विज्ञापन
रविवार को घर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने फोन पर कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सफदरजंग अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि 14 दिन तक आइसोलेशन में रहते हुए दिन में चार बार उनकी जांच होती थी। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की।
विज्ञापन