{"_id":"84a90377bec4ed986717746250a7e2d9","slug":"first-asked-for-dowry-and-then-murdered-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मांगते रहे दहेज, नहीं दिया तो कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले मांगते रहे दहेज, नहीं दिया तो कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के अजरौंदा गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजरौंदा गांव निवासी दीपक ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचित किया कि उनकी पत्नी भावना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
उसके गले पर रस्सी या कपडे़ के निशान बने थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर सेंट्रल थाने पहुंचे यूपी, आगरा के चौकड़ा गांव निवासी पिता रोहितेंद्र ने पति सहित पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
रोहितेंद्र ने बताया कि एक साल पहले उसने बेटी का विवाह दीपक से किया था। इसके बाद से ही दहेज की मांग करते हुए पति, सास, ससुर, देवर और ननद बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मामले की जांच कर रहे 15-ए चौकी प्रभारी विजय पाल ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।