फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIRs against 71 drivers for driving in the wrong direction.

Delhi NCR News: विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले 71 चालकों पर एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। उत्तरी रेंज में गलत दिशा में वाहन वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 1 से 13 अक्टूबर 2026 के बीच चले अभियान में 71 एफआईआर दर्ज की गईं और 2692 चालान जारी किए गए। यह कार्रवाई डीसीपी ट्रैफिक उत्तरी रेंज डॉ. सचिन कुमार सिंघल के निर्देशन में की गई। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, गलत दिशा में वाहन चलाने से आम वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को खतरा रहता है। इससे आमने-सामने की टक्कर, अचानक ब्रेक और जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शॉर्टकट के लिए गलत दिशा में वाहन न चलाएं और निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं। पुलिस ने कहा कि कुछ मिनट बचाने के लिए यातायात नियम तोड़ना कई लोगों की जान जोखिम में डाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article