फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Firing outside businessman's house at midnight, people in panic

Delhi NCR News: रात 1 बजे कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
-शाहदरा जिला के फर्श बाजार में बुधवार देर रात की वारदात, आरोपियों ने सब्जी और फल कारोबारी के घर पर की फायरिंग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

-सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बाद में छानबीन के बाद किया गया मामला दर्ज, सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान के प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में स्कूटी व बाइक से आए बदमाशों ने फल व सब्जी कारोबारी के घर पर तोबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गोलियों की आवाज से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखे बरामद हुए। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आशंका कि रंजिश की वजह से कारोबारी के घर पर गोली चलाई गई। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस को खबर मिली कि तेजाब मिल के पास एक मकान पर बदमाशों ने गोलियां चलाई हैं। जांच में पता चला कि रात करीब 1.30 बजे स्कूटी व बाइक पर सवार होकर आए पांच बदमाश ने कारोबारी तालिब (29) के घर पर फायरिंग की। तालिब ने बताया कि कुछ पड़ोसियों से उसकी रंजिश है। आशंका है कि इकी वजह से उसके घर पर फायरिंग हुई। पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान भी की है। उसके आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article