दादरी में फिर बवाल, बदमाशों ने दुकान में की फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी नेता विजय पंडित की हत्या के विरोध में मंगलवार को भी दादरी में बाजार पूरी तरह बंद रहे। भय की वजह से लोगों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं।
उधर, एक बार फिर बदमाशों ने अपनी दुस्साहस दिखाया और एक दुकान की शटर पर दनादन गोलियां चलाईं। गौर करने वाली बात ये है कि इसी दुकान के मालिक पर कुछ दिनों पहले ही हमला हुआ था।
बदमाशों की इस हरकत से नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं और पंडित के समर्थकों ने पुलिस और प्रशासन की नाकामी को निशाना बनाते हुए एक बार फिर नारेबाजी शुरू की। हालांकि समय रहते उन्हें शांत करा लिया गया।
ग्रेनो में हुआ एक और मर्डर!
शनिवार रात बीजेपी नेता विजय पंडित की हत्या के बाद पूरे ग्रेटर नोएडा में अफवाहों का दौर चल रहा है। मंगलवार को भी अचानक अफवाह उड़ी बदमाशों ने एक और व्यक्ति की हत्या कर दी है।
हत्या की खबर सुनते ही पुलिस और प्रशासन चौकन्ना हो गया। हालांकि बाद में यह महज एक अफवाह साबित हुई।
दादरी में बवाल की आशंका के चलते पुलिस के आला अधिकारी यहीं पर डेरा डाले हुए हैं। इलाके में शाति व्यवस्था कायम रखने के लिए फोर्स ने सुबह फ्लैग मार्च किया।
नाकाम रही पुलिस
वहीं, पंडित के हत्यारों का सुराग न लगने से नाराज बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नेताओं के नेतृत्व में चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा।
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
मर्डर के चार बीतने के बावजूद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। तमाम सख्ती और जांच पड़ताल के बावजूद पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही है।