{"_id":"5f52d98569cd3c615653937d","slug":"firing-in-delhi-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से नाखुश परिवार ने लड़के के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से नाखुश परिवार ने लड़के के पिता पर चलाई गोली, गिरफ्तार
Sat, 05 Sep 2020 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Sep 2020 05:49 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया नगर में एक युवक-युवती ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इस बात से युवती के घरवाले काफी गुस्सा थे। ऐसे में युवक और उसके परिवार को सबक सिखाने की ठान ली। बृहस्पतिवार देर रात युवती के चचेरे भाई ने युवक के पिता को डराने के लिए फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक रिवॉल्वर और कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान आदिल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात पौने दो बजे जोगा बाई एक्सटेंशन की गली नंबर-7 में फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मौके पर इरफान मिला।
विज्ञापन
इरफान ने बताया वह दुकान पर था। डेढ़ बजे आदिल कार से पहुंचा, उसने गाली गलौच की। उनके बीच गर्मागर्मी हो गई। इसके बाद आदिल चला गया, कुछ देर बाद फिर आया तो उसने एक गोली चला दी और फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आदिल को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी आदिल ने बताया कि इरफान के बेटे मोहम्मद शाकिर ने उसकी रिश्तेदार से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इसके बाद उसने शाकिर और उसके परिवार को सबक सिखाने की ठान ली थी। हालांकि, उसका इरादा किसी की जान लेने का नहीं था।