{"_id":"5c54ec11bdec227390331932","slug":"firing-at-traffic-police-personal-over-stopping-bike-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के लिए बाइक रोकने पर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के लिए बाइक रोकने पर पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, मामला दर्ज
Sat, 02 Feb 2019 06:32 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक विहार इलाके में जांच के लिए बाइक रोकने पर बदमाशों ने यातायात पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नही लगी। पुलिसकर्मी ने गोली चलाने वाले बदमाश राशिद को दबोच लिया जबकि उसका सहयोगी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सोहन पाल सिंह दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है और विवेक विहार ट्रैफिक सर्किल में तैनात है। बुधवार को एएसआई पूरन लाल और सिपाही हरेंद्र कुमार के साथ विवेक विहार में आईटीआई के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय बिना हेल्मेट के दो बाइक सवार वहां पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर कागजात दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसी दौरान राशिद नाम के बदमाश ने कमर से पिस्टल निकालकर सिपाही हरेंद्र पर तान दिया। दूसरे बदमाश ने उसे गोली चलाने के लिए कहा। इससे पहले कि बदमाश गोली चलाता हरेंद्र ने उसका हाथ ऊपर कर दिया। गोली हवा में चली।
विज्ञापन
इसी दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने गोली चलाने वाले बदमाश को दबोचकर उसके हाथ से पिस्टल छीन ली। वहीं, दूसरा बदमाश चिंतामणि मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से पुलिस को पांच कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।