फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fireworks among AAP workers after Kejriwal gets bail sanjay singh statement

जश्न में डूबी 'AAP': सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर आतिशबाजी, संजय सिंह बोले- ये बेबुनियाद फर्जी मामला है

Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 20 Jun 2024 11:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है।

विज्ञापन
fireworks among AAP workers after Kejriwal gets bail sanjay singh statement
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इसे सत्य की जीत बताया। जमानत मिलने की सूचना के बाद कार्यकर्ता केजरीवाल आवास के पास पहुंचे। इस दौरान आवास के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन


संजय सिंह बोले- ये अच्छी खबर
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना लोकतंत्र को मजबूत करने वाला है। यह देश और दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी के अब तक के बयान झूठ पर आधारित थे। यह केजरीवाल को फंसाने के लिए बनाया गया एक बेबुनियाद फर्जी मामला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले का धन्यवाद देते हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि केजरीवाल की जमानत मिलना न सिर्फ दिल्ली और आम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed