{"_id":"ca27e465a8b0a0a41267d631a5bd599f","slug":"fired-on-fortuner-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट के बहाने फॉर्च्यूनर सवार पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट के बहाने फॉर्च्यूनर सवार पर चलाई गोली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 20 Apr 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकोटेक-वन थानाक्षेत्र के एएमआर मॉल के पास लिफ्ट लेने के बहाने एक बदमाश ने फॉर्च्यूनर सवार किसान पर गोली चला दी। पीड़ित के हाथ में गोली लगी है। घायल को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शाहनजर खां ने बताया कि मुरसदपुर निवासी किसान जगत सिंह (55) शनिवार को जगनपुर गए थे। शनिवार रात को जब वह फॉर्च्यूनर कार से गांव के लिए चले तो एएमआर मॉल के पास एक युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। उन्होंने जैसे ही गाड़ी रोकी, युवक ने उन पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
जगत सिंह ने साहस जुटाते हुए तमंचे को पकड़ लिया। आरोपी ने उसी समय गोली चला दी जो जगत सिंह के हाथ में लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब ढाई साल पहले भी जगत सिंह पर फायरिंग हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन