फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire in vegetable market at nand nagri in delhi

सब्जी मंडी में आग, 250 अस्थायी दुकानें राख

Mon, 03 Jun 2019 05:50 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 03 Jun 2019 05:50 AM IST
सार

-देर रात दो बजे के बाद आग लगी,  सब्जी और सामान जलकर राख 
-दमकल विभाग को 2.55 बजे मिली सूचना, सुबह 4.10 बजे पाया गया आग पर काबू 

विज्ञापन
Fire in vegetable market at nand nagri in delhi
नंद नगरी की सब्जी मंडी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नंदनगरी थाने के पास बनी सब्जी मंडी में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी मंडी को अपनी जद में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तड़के आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सब्जी मंडी करीब 250 अस्थायी दुकानें जलकर राख हो गई। वहीं सुबह जैसे ही सब्जी विक्रेताओं को अपनी दुकानें जलने का पता चला, वहां लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सब्जी मंडी में ज्यादातर दुकानों पर महिलाएं बैठती थीं। दुकानें जलने के बाद हुए नुकसान की वजह से उनका रो-रोकर बुरा हाल था। दुकानदारों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाने के पास सब्जी मंडी है। यहां मंडी में छोटी-बड़ी करीब 250 अस्थायी दुकानें है। शनिवार देर रात वहां आग लग गई। दमकल कर्मियों को 2.55 में खबर मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सुबह करीब 4.10 बजे आग पर किसी तरह काबू पाया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुकानों को तिरपाल व टिन शेड डालकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों में रखी सब्जी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय मंडी में कोई मौजूद नहीं था। जो लोग आसपास सो रहे थे, वह आग लगते ही घटना स्थल से दूर हट गए। वहीं पुलिस ने आग के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। आग से मंडी से सटे सरकारी स्कूल की खिड़कियां भी जल गई हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed