{"_id":"c71c79b9a9f7b721cb6d84df1d8275d0","slug":"fire-in-karol-bagh-shoe-godwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोल बाग जूते के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोल बाग जूते के गोदाम में आग, कोई हताहत नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 May 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग इलाके में रविवार सुबह जूतों के गोदाम में आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर रवाना किया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस आग का कारण शॉर्ट सर्किट बता रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह 8.44 बजे सूचना मिली कि 2372,गुरुद्वारा रोड, करोलबाग में जूतों के एक गोदाम में आग लग गई है। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि गोदाम करनजीत सिंह नामक शख्स का है। सुबह के समय उसके एक कर्मचारी ने दूसरी मंजिल पर एमसीबी ऑन किया तो चिंगारी से गोदाम में आग लगी। कड़ी मशक्कत के बाद 10.10 बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन