फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seventeen people died in Hotel Arpit Palace fire in karol bagh at Delhi

दिल्ली के होटल में आग, मौत के आगोश में समाए 17 लोग, मंत्री बोले-इमरजेंसी गेट बंद था

Tue, 12 Feb 2019 07:11 AM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: विजय जैन Updated Tue, 12 Feb 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
Seventeen people died in Hotel Arpit Palace fire in karol bagh at Delhi
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई

दिल्ली के करोलबाग में पांच मंजिला होटल अर्पित पैलेस में मंगलवार तड़के 2.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। दमकल कर्मियों ने स्काई लिफ्ट से 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। होटल में 45 कमरे, तीन बार और रेस्तरां हैं।  

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस और दमकल विभाग को सुबह करीब 4.35 बजे आग की सूचना मिली थी। मौके पर 25 गाड़ियों को भेजा गया। आग पहली मंजिल पर लगी और ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। सीढ़ियों पर लकड़ी की टाइल्स थीं, जिससे आग तेजी से फैली। पांचवीं मंजिल पर प्लास्टिक और रबर की शीट डालकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। यहीं एक किचन भी था। आग सबसे ज्यादा यहीं फैली। चार घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8.30 बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुछ दमकलकर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ अंदर दाखिल हुए और घायलों को बाहर निकाला। घायलों में 13 को आरएमएल, 4-4 लोगों को लेडी हार्डिंग और बीएलके अस्पताल पहुंचाया गया। आरएमएल में सभी को, लेडी हार्डिंग व बीएलके में 2-2 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य का इलाज चल रहा है।

जान बचाने को कूदे... लेकिन मिली मौत
चौथी मंजिल पर फंसी म्यांमार की महिला और पंचकूला के इनकम टैक्स कमिश्नर सुरेश कुमार ने घबराकर छलांग लगा दी। दोनों की मौत हो गई। एक रसोइए की भी कूदने से मौत हो गई।

जीएम और मैनेजर गिरफ्तार
हत्या के प्रयास और गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर होटल के महाप्रबंधक राजेंद्र और प्रबंधक विकास को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मालिक शारदेंदु गोयल फरार है। - मंदीप सिंह रंधावा, डीसीपी (सेंट्रल)

15 मृतकों की हुई पहचान
मृतकों में 15 की पहचान हो गई है। इनमें केरल के एक ही परिवार के तीन, एक गुजरात, एक पटना, एक पंचकूला, एक बागेश्वर और तीन म्यांमार के हैं। पांच अन्य लोगों की पहचान भी हो गई है। हालांकि, पुलिस उनके परिवारवालों से पुष्टि कराने में जुटी है। 

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख मुआवजा
सूचना पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे। दिल्ली सरकार ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजा देने और हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, लोकसभा में भी गूंजा मामला
केंद्रीय मंत्री केजी अल्फोंस ने कहा, होटल से बाहर निकलने का दरवाजा बंद था। एग्जिट गेट की चौड़ाई कम थी। इमरजेंसी गेट भी बंद था। वहीं, कांग्रेस सांसद केवी थॉमस ने कहा, होटल में उनके संसदीय क्षेत्र के कई लोग ठहरे थे। 10-15 लोग लापता हैं। घटना की उचित जांच हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed