फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire: Daily One person died in delhi

हर रोज आग में जलकर मर जाता है एक दिल्लीवासी

Sat, 26 Apr 2014 04:24 PM IST
Updated Sat, 26 Apr 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
Fire: Daily One person died in delhi

नई दिल्ली। दिल्ली में औसतन हर दिन आग से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। दिल्ली फायर बिग्रेड के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2013- से मार्च 2014 के बीच राजधानी में आग से 372 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


दिल्ली में गर्मी का मौसम आते ही आग लगने की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है। फायर ब्रिगेड के कार्यालय में प्रति दिन आग लगने की सैकड़ों कॉल आती है।

दिल्ली फायर ब्रिगेड के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2013-14 (अप्रैल से मार्च) में अब तक आग लगने की कुल 22,726 कॉल दर्ज की गई थी। इन घटनाओं में 372 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

झुलसने वालों की संख्या 2200 से ज्यादा

Fire: Daily One person died in delhi

पिछले एक साल में दो हजार से अधिक लोग आग के चपेट में आकर झुलस चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस पिछले एक साल में 2,229 लोग झुलस गए थे।

पिछले साल की तुलना में इस साल मरने व घायल होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2012-13 में आग लगने की 22,581 कॉल दर्ज की गई थी। वहीं आग की घटनाओं में कुल 1,979 लोग जख्मी हुए थे और 285 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक एके शर्मा का कहना है कि दिल्ली में आग लगने पर फायर ब्रिगेड हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। फायर विभाग के पास अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण मौजूद हैं। इसी कारण शुक्रवार को वसंत कुंज स्थित झुग्गी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में ही काबू पा लिया।

2014 में आग लगने की प्रमुख घटनाएं

Fire: Daily One person died in delhi

25 अप्रैल, वसंत कुंज स्थित झुग्गी में लगी आग, सैकड़ों झुग्गी जलकर राख, आधा दर्जन लोग जख्मी। 24 अप्रैल, नेहरू प्लेस स्थित तीन मंजिला इमारत के एक कंपनी में लगी आग, कोई हताहत नहीं। 24 अप्रैल, जाकिर नगर के एक मकान में आग, एक ही परिवार के छह लोगों की झुलसकर मौत।

19 अप्रैल, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर आग, कोई हताहत नहीं। 11 अप्रैल, कैंट इलाके में ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, एक युवक की मौत, एक जख्मी। 11 अप्रैल, घिटोरनी मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो में लगी आग, कोई हताहत नहीं।

24 फरवरी, आईआईटी दिल्ली के होस्टल में लगी आग, कोई हताहत नहीं। 21 फरवरी, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग, दो जख्मी। 14 फरवरी, सराय काले खां, हर्ष विहार और उत्तम नगर में सिलेंडर रिसाव से लगी आग, तीन झुलसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed