{"_id":"5c99f905bdec22144e5c2eb5","slug":"fire-broken-out-in-thermocol-factory-at-industrial-area-of-kasna-site-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद 6 फायर टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: थर्माकोल फैक्ट्री में आग लगी भीषण आग, मौके पर मौजूद 6 फायर टेंडर
Tue, 26 Mar 2019 03:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 26 Mar 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Noida fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना साइट के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक थर्माकोल फैक्ट्री में आग लग गई है। मौके पर कम से कम 6 फायर टेंडर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन अभियान चल रहा है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब कंपनी में आग लगी उस समय वहां काफी लोग काम कर रहे थे। कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों को दमकल विभाग एवं पुलिस के अधिकारियों ने बाहर निकाला। अब तक किसी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के साइट पांच में आदित्य थर्माकोल के नाम से थर्माकोल बनाने की कंपनी है, जिसमें मंगलवार दोपहर भयंकर आग लग गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, “आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग अत्यंत भीषण है। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब कंपनी में आग लगी थी, तो उस समय वहां पर काफी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों को दमकल विभाग एवं पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।”
सिंह ने बताया कि अब तक किसी मजदूर के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने बताया कि थर्माकोल की कंपनी में आग लगने की वजह से जहरीला धुआं निकल रहा है जिसकी वजह से आसपास की कंपनियों में काम करने वाले लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी आ रही है। हजारों की संख्या में मजदूर कंपनियों से निकल कर सड़क पर उतर आए हैं।
दमकल अधिकारी ने बताया कि हम प्रयास कर रहे हैं कि थर्माकोल की कंपनी में लगी आग आसपास की कंपनियों में न फैल पाए।
इनपुट भाषा

Greater Noida: Fire has broken out in a thermocol factory located at industrial area of Kasna Site 5. At least 6 fire tenders are present at the spot. No casualties have been reported. Fire fighting operation is underway. Cause of fire is yet to be ascertained. pic.twitter.com/YeGbXsMwmd
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2019
इनपुट भाषा