फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out on the sixth floor of an apartment in Dwarka two women rescued safely

Delhi: द्वारका में अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर लगी आग, दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Sat, 15 Mar 2025 10:31 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 10:31 PM IST
सार

आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी फ्लैट के भीतर घुसे और दरवाजे के रास्ते ही बुजुर्ग ऊषा व उनकी विनिता को बचा लिया। बुजुर्ग ने बताया कि आग लगने के बाद दरवाजे से निकलने का रास्ता बंद हो गया। 

विज्ञापन
Fire broke out on the sixth floor of an apartment in Dwarka two women rescued safely
दिल्ली दमकल विभाग - फोटो : PTI

विस्तार

द्वारका सेक्टर-5 के एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छठी मंजिल के फ्लैट में बुजुर्ग ऊषा (70), उनकी बेटी विनिता (30) और पालतु कुत्ता फंस गए। बालकनी पर आकर वह शोर मचाने लगे। आग की खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5.27 बजे द्वारका सेक्टर-5 के लवली होम अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर आग लगी थी। सूचना मिलते ही छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्काई लिफ्ट वाली गाड़ी को बुला लिया गया। दमकल कर्मियों ने करीब 18.15 बजे आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी फ्लैट के भीतर घुसे और दरवाजे के रास्ते ही बुजुर्ग ऊषा व उनकी विनिता को बचा लिया। बुजुर्ग ने बताया कि आग लगने के बाद दरवाजे से निकलने का रास्ता बंद हो गया। वह जान बचाने के लिए बालकनी पर आ गईं। आग पर काबू पाने के बाद क्राइम टीम और एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आग की असली वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बुजुर्ग ऊषा और विनिता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed