फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out on the first floor of the NFC building, 10 people were evacuated safely.

Delhi NCR News: एनएफसी में इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी, 10 लोगों को सुरक्षित निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
-पीड़ितों में एक बच्चा व तीन महिलाएं शामिल हैं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दक्षिण-पूर्व जिले के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के थाना क्षेत्र में स्थित तैमूर नगर में एक तीन मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर सोमवार देर शाम को आग लग गई। इससे पालम जैसा हादसा होने की आशंका को देखते हुए इलाके में दहशत फैल गई। आग घर के स्टोर रूम में रखे हुए सामान में लगी। आग की लपटों व धुएं की वजह से 10 लोग पहली मंजिल पर ही फंस गए। हालांकि दिल्ली दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाकर सभी 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। इनमें एक पांच वर्ष का बच्चा व तीन महिलाएं शामिल हैं। एनएफसी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि शुरुआती जांच में आग के कारणों का पता नहीं लगा था।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार तैमूर नगर स्थित मकान में आग लगने तथा लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मंगलवार शाम 5.14 पर मिली। बताया कि तैमूर नगर में गुरुद्वारा के पास मकान संख्या 3 में आग लगी है। आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना को देखते हुए दमकल विभाग के छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इनमें पानी के टैंकर, वॉटर बाउजर और एक टर्नटेबल लैडर शामिल थे। दमकल विभाग की पहली गाड़ी घटनास्थल पर 5 बजकर 25 मिनट पर पहुंची। इस बीच सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। स्थानीय लोग भी मौके पर उपस्थिति थे। ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिला मकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई थी। करीब दस मिनट के अंदर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारी राजकुमार ने कंट्रोल रूम को 5.35 पर आग पर काबू पाने का संदेश दिया। 5.45 बजे तक आग बुरी तरह काबू पा लिया गया। अधिकारी के अनुसार मकान की पहली पर बने स्टोर रूम में घरेलू सामान में आग लग गई थी। फायर सर्विस के कर्मचारियों ने पहली मंजिल से 10 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा सुरक्षित निकाले गए लोगों में सूरज सिंह ( 45), अशोक ( 42), राम नरेश (40), किशन लाल (38), राम किशन ( 35), सचिन (44), तमन्ना (24), प्रियांशा (24), स्नेहा ( 22) तथा रियांश ( 5) शामिल हैं। आग लगने से यह सभी लोग पहली घर की मंजिल पर ही फंसे हुए थे। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed