फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in scrap warehouse and slums in Rohini, no casualties

Delhi NCR News: रोहिणी में स्क्रैप के गोदाम और झुग्गियों में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
दमकल की 12 गाड़ियोें ने एक घंटे में पाया काबू, कारण अभी पता नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-28 स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आग पास के झुग्गियों में फैल गई। आग इतनी भीषण थी की दमकल की 12 गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और आग करीब एक घंटे में ही बुझा ली गई। अमन विहार थाना पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
प्रकाश विहार रोहिणी सेक्टर-28 में कई झुग्गियां बनी हुई हैं। पास ही एक स्क्रैप का गोदाम है। शुक्रवार सुबह गोदाम में आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली और आस पास की झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। शोर शराबा होने पर झुग्गी में रहने वाले लोग बाहर निकले। सभी अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 6.23 बजे उपवन अपार्टमेंट के पास स्थित स्क्रैप के गोदाम और झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारी ने पाया कि 200 स्क्वायर यार्ड में फैले गोदाम और आस पास की झुग्गियों से आग की लपटे निकल रही है। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पानी का छिड़काव कर दमकल कर्मियों ने आग को बढ़ने से रोक लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। तलाशी के दौरान झुग्गियों में कोई हताहत नहीं मिला। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगते ही झुग्गी में रहने वाले सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed