{"_id":"6550858cfc1bf493210a9a12","slug":"fire-broke-out-in-paper-and-cardboard-warehouse-in-ghaziabad-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पेपर और गत्ते के गोदाम में लगी आग, पांच गाड़ियों से पाया काबू, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पेपर और गत्ते के गोदाम में लगी आग, पांच गाड़ियों से पाया काबू, मची अफरा-तफरी
Sun, 12 Nov 2023 01:28 PM IST
आकाश दुबे
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि प्लॉट के अंदर गत्ते और पेपर एकत्रित करके रखे थे। रात 12:15 बजे आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी थी।
विज्ञापन
गत्ते के गोदाम में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के वर्मा नर्सिंग होम के बराबर में शनिवार देर रात कबाड़ गोदाम में आग लग गई। गोदाम में पेपर और गत्ते में आग लगने से लपटें तेजी से फैलनी लगी। सूचना पर अग्निशमन कर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग नर्सिंग होम में फैलने से पहले ही बुझा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि प्लॉट के अंदर गत्ते और पेपर एकत्रित करके रखे थे। रात 12:15 बजे आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगी थी। बराबर में नर्सिंग होम के अंदर मरीज भर्ती थे। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। वैशाली फायर स्टेशन से सूचना पर तत्काल दो गाड़ियों को टीम के साथ भेजा गया। दमकल कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया उसके बाद घंटाघर कोतवाली से भी गाड़ी मंगा कर करीब डेढ़ घंटे में आग बुझा दी गई। सीएफओ का कहना है कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन