Delhi Fire: सोनिया विहार में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 14 गाड़ियों ने पाया काबू; देखें वीडियो
दिल्ली के सभापुर इलाके में एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।
विस्तार
सोनिया विहार थाना क्षेत्र के सभापुर इलाके में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने का काम कर रही हैं।
#WATCH दिल्ली: सोनिया विहार थाना क्षेत्र के सभापुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में लगी हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/1dKmBAq1x4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी यशवंत मीणा ने बताया, 'केमिकल के गोदाम में आग लगने की सूचना 3:20 मिनट पर मिली थी। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।'
#WATCH दिल्ली: अग्निशमन अधिकारी यशवंत मीणा ने बताया, "केमिकल के गोदाम में आग लगने की सूचना 3:20 मिनट पर मिली थी। दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।" https://t.co/GnJRYR9RBO pic.twitter.com/cS9f8UjTII
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2025