फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in bus going from Bahadurgarh to Lakhimpur Kheri four injured

Delhi: बहादुरगढ़ से लखीमपुर खीरी जा रही बस में लगी आग, चार झुलसे, पुलिस ने लापरवाही का दर्ज किया मामला

Sun, 26 Nov 2023 08:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 26 Nov 2023 08:00 PM IST
सार

बाहर मौजूद लोगों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उनकी बेटी, पत्नी और दोनों सास झुलस गई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Fire broke out in bus going from Bahadurgarh to Lakhimpur Kheri four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम विहार इलाके में बहादुरगढ़ से लखीमपुर खीरी यूपी जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। हादसे में बस पर सवार एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। बस में आग लगते ही आस पास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाकर झुलसे सभी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लुंगा (32) उनकी सात साल की बेटी रीना, लुंगा की मां माहरमा (50) और माहरमा की छोटी बहन रातरानी (49) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित गोपाल ने बताया कि वह सपरिवार बहादुरगढ़ में रहते है। 22 नवंबर को वह अपने परिवार के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे थे। उन्होंने बहादुरगढ़ से ही बस पकड़ी थी। बस में करीब 50 सवारी मौजूद थीं। पीरागढ़ी इलाके में पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। वह अपने परिवार के साथ पिछली सीट पर बैठे थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बस में आग बुझाने के उपकरण की तलाश की, लेकिन वह उपलब्ध नहीं था। बाहर मौजूद लोगों ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक उनकी बेटी, पत्नी और दोनों सास झुलस गई थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आग लगने के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed