फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out in Anarkali building and DDA shopping complex in Jhandewalan delhi

Delhi: झंडेवालान, पूसा रोड और जनकपुरी समेत पांच जगह लगी आग, कई बाइकें और कारें जलकर राख; देखें वीडियो

Tue, 01 Apr 2025 03:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Apr 2025 03:57 PM IST
सार

राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। मंगलवार को दिल्ली के पांच अलग-अलग स्थानों पर लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी भी हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, इन आग की घटनाओं में लाखों का सामान के साथ साथ दर्जन भर गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन
Fire broke out in Anarkali building and DDA shopping complex in Jhandewalan delhi
झंडेवालान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंडेवालान स्थित डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। बिल्डिंग में आग लगने के दौरान चिंगारी गिरने से उसके सामने खड़ी करीब एक दर्जन से अधिक वाहन जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत इमारत के ऊपर की मंजिल से हुई। इसके बाद आग इमारत की नीचे की मंजिल में फैल गई। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में ऊपर की मंजिल में लगे एसी के कंप्रेशर फटने से लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

इमारत दो हिस्सों में बंटी है
डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स वाली इमारत दो हिस्सों में बंटी है। इसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर सहित ऊपर तीन मंजिल थी। एक हिस्से में आईसीआईसीआई बैंक और एटीएम लगे हुए थे। वहीं, दूसरे हिस्से में डोमिनोज पिज्जा, कुंवर स्टॉक, इंश्योरेंस कंपनी का परीक्षा सेंटर और अरबन मनी सहित अन्य कंपनियों के स्टोर और कार्यालय थे। अरबन मनी में कार्यरत जय ने बताया कि वह आग लगने के दौरान अन्य कर्मचारियों के साथ खाना खा रहे थे। इसी दौरान ऊपर की मंजिल में धमाका हुआ। फिर आग लगने का शोर सुनकर सभी बाहर की ओर भागे।

यह भी पढ़ें: Noida Fire: सेक्टर 18 में एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, लोग ऊपर से कूदे; कुछ के फंसे होने की सूचना

इमारत में कूलिंग का काम चल रहा
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2.27 बजे दमकल विभाग को झंडेवालान एक्सटेंशन स्थित अनारकली बिल्डिंग और डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 27 गाड़ियां पहुंच गईं। साथ ही आग बुझाने के लिए ब्रोंटो क्रेन का इस्तेमाल किया गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। फिलहाल इमारत में कूलिंग का काम चल रहा है।

इमारत में लगी लकड़ी से नीचे लगी आग
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस इमारत में आग लगी है, उसमें शीशों के साथ-साथ लकड़ी का काम किया गया था। लकड़ी के आग के चपेट में आते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत जलकर खाक हो गई।



आसपास की इमारतें भी करवाई खाली
आग लगते ही वहां पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने एहतियातन तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया। स्थानीय निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि इमारत चार मंजिला है और इस इमारत में करीब 10-15 ऑफिस है। दोपहर के समय कुछ लोग बाहर थे। इमारत में आग लगने की जानकारी मिलते ही सभी भागकर इमारत के पास पहुंचे। लेकिन सभी को बाहर ही रोक लिया गया। आग लगते ही मेट्रो स्टेशन में तैनात जवान भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गए थे।

विज्ञापन

आईसीआईसीआई बैंक व तीन एटीएम भी जले
स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत के भूतल पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक है। आग की चपेट में आने से बैंक भी पूरी तरह जल गया है। इसमें तीन एटीएम लगे हुए थे। उसमें भी आग लगी। जिससे आशंका है कि लाखों रुपये जलकर राख हो गए। हालांकि जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सीलमपुर में झुग्गी में लगी आग
सुबह करीब 7.30 बजे जगप्रवेश अस्पताल के पास न्यू सीलमपुर स्थित झुग्गी में आग लग गई। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारियों को पता चला कि आग लगते ही झुग्गी में मौजूद लोग बाहर निकल गए थे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब पौने घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जनक सिनेमा के पास तीन कारों में लगी आग
जनकपुरी स्थित जनक सिनेमा के पास दोपहर करीब 1:50 बजे पार्किंग में खड़ी कारों में आग लग गई। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशनों से तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने कुछ देर में आग को बुझा दिया। हालांकि, तीनों कार जलकर राख हो गई थी। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

शास्त्री पार्क में स्क्रैप में लगी आग, पिकअप वैन भी जली
दोपहर करीब दो बजे शास्त्री पार्क में स्क्रैप में आग लगने की जानकारी दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में वहां खड़ी एक पिकअप वैन भी आ गई और जलकर राख हो गई। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

आजादपुर में झुग्गी में लगी आग, कोई हताहत नहीं
आजादपुर लालबत्ती के पास स्थित झुग्गी में दोपहर को आग लग गई। गनीमत रही की झुग्गी में मौजूद लोग सुरक्षित बाहर निकल गए थे। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत पानी का बौछार कर आग पर काबू करने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिए। आग में झुग्गी के पास खड़ी दो क्रेन भी जलकर राख हो गई। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में 16 झुग्गियां जलकर राख हो गई है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed