फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire News Today Fire Broke Out In A Showroom in Karol Bagh

Delhi Fire: तापमान बढ़ने के साथ कई जगहों पर लगी आग; करोल बाग में एक शोरूम जलकर हुआ राख, कोई हताहत नहीं

Mon, 20 May 2024 06:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 May 2024 06:48 PM IST
सार

Karol Bagh Fire: आग इतनी भीषण है कि आसपास के इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। काफी ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग सहम गए।

विज्ञापन
Delhi Fire News Today Fire Broke Out In A Showroom in Karol Bagh
करोल बाग में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 24 घंटे में कई जगहों पर आग लगने की घटना सामने आईं। सोमवार शाम करोल बाग में एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई, वहीं इससे पहले जीटी करनाल रोड पर चलती कार में आग लग गई। इसी तरह मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी होम में आग लग गई। यहां रह रहीं छात्राओं ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


वहीं आजादपुर मंडी के पास दिल्ली पुलिस के जवान की बाइक में आग लग गई, जिससे आसपास खड़ी अन्य बाइकें में भी आग की चपेट में आ गईं। सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसी भी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम 5.27 बजे करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक कपड़े की दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने देखा कि कपड़े के शोरूम के ऊपर की मंजिल पर तीन लोग फंसे हैं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सोमवार की दोपहर जीटी करनाल हाई-वे पर मुकरबा चौक से अलीपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख उसमें सवार दो युवकों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed