फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire broke out on the third floor of a building in Punjabi Bagh

Delhi Fire: पंजाबी बाग की एक इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी आग, झुलसकर दो बच्चों की मौत

Mon, 31 Mar 2025 09:28 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 09:28 AM IST
सार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में आग लगने की सूचना मिली है। इस घटना में दो बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है। जांच में पता चला कि मकान में 14 की साक्षी और सात साल के आकाश की जान चली गई है।

विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of a building in Punjabi Bagh
दो बच्चों की हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग के मनोहर पार्क इलाके में रविवार रात एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं बच्चों को बचाने के दौरान मकान मालिक झुलस गए।घायल का आचार्य भिक्षु अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मृत बच्चों की पहचान 14 साल की साक्षी और 7 साल के आकाश और घायल की पहचान संदीप पाठक के रूप में हुई  है। दमकल विभाग के मुताबिक रविवार रात 8.21 बजे दमकल विभाग को मनोहर पार्क के एक मकान की तीसरी मंजिल पर घर में आग लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक पुलिस आग में झुलसे तीन लोगों को पास के अस्पताल लेकर जा चुकी थी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जांच में पता चला कि मकान में लाल बहादुर अपनी पत्नी सविता और तीन बच्चों 14 साक्षी, 11 साल की मिनाक्षी और 7 साल के आकाश के साथ रहते थे। लाल बहादुर अशोक पार्क इलाके में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात सविता घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव होने से आग लग गई। आग कमरे में फैल गई। आग लगते ही सविता और मीनाक्षी अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकल गई, लेकिन साक्षी और आकाश कमरे में फंस गए। शोर शराबा होने पर मकान मालिक संदीप पाठक वहां पहुंचे और आग में फंसे बच्चों को निकलने की कोशिश की, इस दौरान वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। पुलिस संदीप पाठक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed