फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in Station House Officer's official car.

Delhi NCR News: थाना प्रभारी की सरकारी कार में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। बाहरी उत्तर जिले के अलीपुर में नरेला औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी की सरकारी स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इंजन के पास से धुआं निकलता देख कार में सवार सभी पुलिसकर्मी बाहर निकल गए। घटना के समय पुलिसकर्मी थाने जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार अलीपुर थाना इलाके के खाटू श्याम मंदिर के पास की घटना है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि बुधवार रात करीब 9:30 बजे थाना प्रभारी मनोज यादव समयपुर बादली स्थित पुलिस उपायुक्त के कार्यालय बैठक में जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी के इंजन से धुआं निकलने लगा। जब तक कुछ समझ पाते कार में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अलीपुर थाना पुलिस कार में आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed