फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida sector 12 metro hospital: Fire breaks out in noida sector 12 metro hospital,

नोएडाः मेट्रो अस्पताल में लगी भीषण आग, चेयरमैन ने जताई साजिश की आशंका

Thu, 07 Feb 2019 01:23 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: kapil sharma Updated Thu, 07 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Noida sector 12 metro hospital: Fire breaks out in noida sector 12 metro hospital,
मेट्रो अस्पताल में आग लगने के बाद बाहर जमा भीड़ - फोटो : एएनआई
नोएडा के सेक्टर 12 मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक करीब 30-40 लोग अस्पताल से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इस हादसे के बाद एक मेट्रो अस्पताल के चेयरमैन डॉ. पुरुषोत्तम लाल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने ये भी कहा कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आग बहुत छोटी थी। वह बोले कि घटना के वक्त मैं अस्पताल में ही था।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी है और कितना नुकसान हुआ है। अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस वक्त मरीजों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस वक्त एक दर्जन से ज्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह आग अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी है। बता दें कि आग पिछले 40 मिनट से आग लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब आग लगी तो कुछ मरीजों का ऑपरेशन भी चल रहा था लेकिन इस दुर्घटना के बाद उन्हें भी निकालना पड़ा है। अस्पताल में जो मरीज गंभीर हैं उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


आग इतनी भीषण है कि आसपास का आसमान पूरा काला पड़ गया है।  अस्पताल के शीशे तोड़कर लोगों को बचाने का काम चल रहा है। अब भी कई मरीज अस्पताल के अंदर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed