{"_id":"5cc4f8b1bdec22071035669c","slug":"fire-breaks-out-in-lalita-park-slum-area-in-laxmi-nagar-40-huts-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में आग लगने से 40 झुग्गियां खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लक्ष्मी नगर के ललिता पार्क में आग लगने से 40 झुग्गियां खाक
Sun, 28 Apr 2019 06:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 28 Apr 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Fire in Slum Area
लक्ष्मी नगर थाना क्षेत्र स्थित ललिता पार्क इलाके में झुग्गियों में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। दमकल के मुताबिक आग से 40 झुग्गियां जल गईं। करीब सवा घंटे में दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्राथमिक जांच के आधार पर चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है। आग इतनी तेजी से फैली के झुग्गीवासी अपना सामान भी नहीं बचा सके। आग की चपेट में झुग्ग्यिों में रखे 15 गैस सिलिंडर भी आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।