फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire Breaks Out in jammutavi Rajdhani Express in delhi

जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, रेल अधिकारियों में मचा हड़कंप

Fri, 13 Jul 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out in jammutavi Rajdhani Express in delhi
आग बुझाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से जम्मूतवी जा रही राजधानी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार रात यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा बच गया। दरअसल, सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ओवरहेड वायर में कपड़ा फंसने से तार की रगड़ के कारण आग लग गई। 
विज्ञापन


इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आग बुझाने के क्रम में एक सिपाही का हाथ मामूली रूप से झुलस गया। जख्मी सिपाही को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।  
विज्ञापन


क्राइम एंड रेलवे के पुलिस उपायुक्त परवेज अहमद के मुताबिक रात करीब नौ बजे राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-10 में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सिपाही दयाराम व हवलदार राजपाल ने फौरन ट्रेन रुकवाई। इसके बादसिपाही ने ट्रेन पर चढ़कर तार में फंसे कपड़े को निकाला, जिससे आग बुझ गई। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed