{"_id":"6551d46858789d85da09c839","slug":"fire-breaks-out-in-insulator-factory-in-khurja-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: खुर्जा में इंसुलेटर फैक्टरी में लगी आग, कार और करीब 50 लाख का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: खुर्जा में इंसुलेटर फैक्टरी में लगी आग, कार और करीब 50 लाख का सामान जलकर खाक
Mon, 13 Nov 2023 01:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 13 Nov 2023 01:17 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले के खु्र्जा में एक इंसुलेटर फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में आग लगने से एक कार और लाखों का सामना जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मके चंद्रलोक कॉलोनी स्थित इंसुलेटर फैक्टरी में दिवाली की रात को संदिग्ध कारणों से आग लग गई। इसमें फैक्टरी में रखा करीब 50 लाख रुपये का सामान और एक कार जलकर राख हो गई। अग्निशमन की दो गाड़ियों ने करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मोहल्ला पीली कोठी निवासी अजीत कुमार मित्तल ने बताया कि चंद्रलोक कॉलोनी में उनकी इंसुलेटर के पार्ट्स तैयार करने की फैक्टरी है। दिवाली की रात को वह अपने घर पर परिवार के साथ थे। करीब 8:30 बजे सूचना आई कि उनकी फैक्टरी में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गरीब नौ बजे अग्निशमन की एक गाड़ी और कर्मचारी वहां पहुंच गए। कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद अग्निशमन की एक और गाड़ी आई। पीड़ित ने बताया कि उनकी फैक्टरी में रखे इंसुलेटर के पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और एक एसयूवी कार समेत लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
सहायक अग्निशमन अधिकारी अवधेश सिंह ने बताया कि 8:55 पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। नौ बजे गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। एक गाड़ी खुर्जा और एक गाड़ी शिकारपुर से आई थी। करीब 15 कर्मचारियों ने आग बुझाने में प्रयास किया। फैक्टरी में वेंटीलेशन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इस कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई और केमिकल व लोहे से धुआं काफी था। सुबह करीब 2:55 बजे आग शांत हुई।
विज्ञापन