{"_id":"1faf3b82cdc465bd9d9ab83990fae46b","slug":"fire-breaks-out-in-imt-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें हुई राख
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 03 May 2014 02:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर हाइवे के आईएमटी चौक पर शराब की दुकान में शुक्रवार देर शाम आग लग गई।
विज्ञापन
जिससे आस-पास के करीब एक दर्जन छोटी दुकानें और खोके जलकर राख हो गई। आग की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
आग को देखते ही स्थानीय लोग इसे बुझाने में जुट गए थे और इसकी तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई।
करीब बीस मिनट बाद मारूति के मानेसर प्लांट से दो दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। एएसआई देवेंद्र का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें लगभग एक दर्जन दुकानें जली हुई हैं।