फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in furniture warehouse, no casualties reported

Delhi NCR News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
-दमकल की 13 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर पाया काबू, गोदाम में रखे थे गद्दे और फर्नीचर के सामान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मटियाला गांव स्थित एक फर्नीचर गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। गोदाम से धुआं उठते देख आस पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

दमकल विभाग के अनुसार सोमवार सुबह 11.01 बजे मटियाला गांव स्थित भल्ला स्टील एंड फर्नीचर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आस पास के फायर स्टेशन से पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गई। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आठ और गाड़ियां भेजी गईं। दमकल अधिकारी ने बताया कि करीब 350 वर्ग गज क्षेत्र में बने इस एक मंजिला गोदाम में गद्दे, कुर्सियां, मेज और अन्य फर्नीचर का सामान रखा हुआ था। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री होने की वजह से आग तेजी से फैली और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। दोपहर 12.40 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article