{"_id":"689e063d0bf930df7c0ca8c5","slug":"fire-breaks-out-in-aiims-mother-and-child-block-no-casualties-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-101262-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक में लगी आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक में लगी आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
ब्लॉक के सर्विस फ्लोर स्थित लैब की एसी यूनिट में हुआ था शॉर्ट सर्किट
नई दिल्ली। बृहस्पतिवार शाम को एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत भरी बात यह रही कि इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में एम्स की ओर से जारी बयान के अनुसार एम्स के मातृ एवं शिशु ब्लॉक के सर्विस फ्लोर पर शाम सवा पांच बजे धुआं निकलने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत अग्निनशमन दल को सूचित किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा दल और एम्स अग्निशमन दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। धुआं सर्विस फ्लोर पर स्थित एक लैब में लगे एयर कंडीशनर (एसी) की इनडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ था। स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और किसी को ब्लॉक से निकालने की जरूरत नहीं पड़ी। मातृ एवं शिशु ब्लॉक में सभी सेवाएं सामान्य रूप से चालू हैं। किसी भी मरीज की देखभाल गतिविधि पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ब्यूरो