फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in a Delhi Safdarjung hospital

Delhi Fire: दिल्ली के सफदरजंग समेत दो अस्पतालों में लगी आग, समय से पाया काबू, कोई हताहत नहीं

Fri, 27 May 2022 10:46 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 May 2022 10:46 AM IST
सार

दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने की खबर है। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां हैं।

विज्ञापन
Fire breaks out in a Delhi Safdarjung hospital
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में मामूली आग लगी थी जो अस्पताल के स्टाफ ने दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही काबू कर ली थी। दमकल विभाग ने बताया कि यहां एक एलीवेटर के स्टेबलाइजर में आग लगी थी, जिस पर समय रहते काबू पा लिया गया। यहां सुबह करीब 8.45 बजे आग लगी थी।
विज्ञापन


दूसरी घटना 
सफदरजंग अस्पताल के अलावा आज दिल्ली में गुरु अंगद नगर पूर्व के पास स्थित मक्कड़ सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग का कहना है कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं
दिल्ली के दोनों अस्पतालों में लगी आग की घटनाओं में राहत की बात ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई बहुत नुकसान की खबर सामने आई है। समय रहते ही दोनों जगहों की आग पर काबू पा लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed