{"_id":"5fa02ff09e5ae57ed20e0397","slug":"fire-breaks-out-at-a-furniture-godown-in-gurugram-sector-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, आस-पास के मकान और गाड़ी के शोरूम को बचाने की कवायद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम : फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, आस-पास के मकान और गाड़ी के शोरूम को बचाने की कवायद जारी
Mon, 02 Nov 2020 09:42 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 02 Nov 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
फर्नीचर गोदाम में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सेक्टर-52 गांव वजीराबाद में सोमवार देर शाम फर्नीचर व फॉम (गद्दे) के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल के पास टाटा मोटर्स का शोरूम है। इसके अलावा रिहायशी क्षेत्र भी है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और रिहायशी क्षेत्र को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया गया है।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, गांव वजीराबाद में फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दो गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया, मगर आग भीषण होने के कारण अन्य गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। इसके अलावा सेक्टर-29, भीम नगर, सेक्टर-39, डीएलएफ दमकल केंद्र से गाड़ियों को मौके पर बुलवाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
दमकल अधिकारी सत्यावान सांभरीवाल ने बताया कि जिस स्थान पर आग लगी है, वहां लकड़ी से शेड बनाया हुआ है। इसमें फ्रिज, एसी की मरम्मत का भी कार्य होता है। घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के पास मकानों में रह रहे लोगों को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
Haryana: Fire breaks out at a furniture godown in Gurugram's sector-52; no injuries reported pic.twitter.com/iS4KMGQ46R
— ANI (@ANI) November 2, 2020