Delhi Fire: नरेला की एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग, धू-धूकर चली; इलाके में छाया काले धुएं का गुबार
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में शनिवार को आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची गई हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में एक बार फिर आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला नरेला इंडस्ट्रियल एरिया का है। जहां शनिवार को प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों को दूर से भी देखा जा सकता था।
#WATCH | दिल्ली: नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी; दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/V4xz4ozkdC
विज्ञापन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2026
फैक्टरी धू-धूकर जल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।