{"_id":"6ac0b7a0bc32194cc3095244","slug":"fir-registered-against-three-individuals-for-protesting-against-chief-election-commissioner-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च, योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण समेत कई डिटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर प्रदर्शन: विट्ठल हाउस से आइसा की अगुवाई में विरोध मार्च, योगेंद्र यादव-प्रशांत भूषण समेत कई डिटेन
Sat, 03 Oct 2026 01:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:37 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर के पास हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के संबंध में कम से कम तीन एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं आइसा की अगुवाई में विट्ठल हाउस से मार्च निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर वाम दलों के छात्र संगठन की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर-मंतर की ओर मार्च निकाले जाने के दौरान पुलिस ने योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और नेहा बोरा समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार डिटेन कर रही है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों के संबंध में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें दो एफआईआर संसद मार्ग थाने और एक एफआईआर कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की गई है। वहीं आइसा की अगुवाई में विट्ठल हाउस से मार्च निकाला जा रहा है। इस मार्च की अगुवाई नेहा बोरा और कपिल सिब्बल कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने ये मामले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 223, 221, 132 और 3(5) के तहत दर्ज किए हैं। इन धाराओं के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन, लोक सेवकों के काम में बाधा डालने और गैरकानूनी जमावड़े से संबंधित आरोप शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
आज भी दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। पुलिस लगातार माइक के जरिए जंतर-मंतर और उसके आसपास का इलाका खाली करने की अपील कर रही है।
दरअसल, बीते जुलाई में हुए सीजेपी प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बार सिर्फ जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल को ही नहीं, बल्कि वहां पहुंचने वाले रास्तों को भी सुरक्षा घेरे में रखा है। प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर और उसके आसपास पुलिस ने कड़ा सुरक्षा घेरा बनाए रखा। दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद रहे, जबकि लुटियंस दिल्ली की ओर आने वाले प्रमुख रास्तों पर पुलिस ने पूछताछ और निगरानी बढ़ा दी। वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की है।