फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   FIR after commission interfere

आयोग के हस्तक्षेप से हत्या का मामला दर्ज

Wed, 09 Apr 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Apr 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
FIR after commission interfere

एक परिवार को अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार लगानी पड़ी। करीब 11 महीने बाद थाना सारन पुलिस ने केस दर्ज किया। युवक की मौत जहर खाने के कारण हुई थी।

विज्ञापन


संजय एंक्लेव के पार्ट-1 निवासी दीनानाथ गौड़ ने बताया कि पांच मई, 2013 को उनका छोटा बेटा 20 वर्षीय कुंदन अपने दोस्त लवली के साथ रात करीब आठ बजे बाइक पर घूमने गया था। परिजन फोन मिलाते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


रात करीब 9:30 बजे कुंदन का फोन आया कि वह अग्रवाल स्कूल के पीछे छठ घाट पर है, उसकी हालत बहुत खराब है। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उसने कोई नशीला पदार्थ खाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंदन ने बताया था कि उसने कोई नशा नहीं किया, बल्कि उसे प्रसाद दिया गया था। इलाज के दौरान छह मई, 2013 की सुबह कुंदन ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अपनी शिकायत में किसी व्यक्ति  का नाम नहीं लिया। उनका आरोप है कि उनके बेटे को प्रसाद खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।


दीनानाथ गौड़ ने इस साल तीन अप्रैल को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई थी, जिसके बाद आयोग ने पुलिस महानिदेशक को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। इस पर महानिदेशक ने आदेश दिए। पुलिस ने हत्या और जहर देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed