जब खांसी के सिरप से ही नशा करने लगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खांसी के सिरप की खरीद फरोख्त का रिकार्ड नहीं दिखा पाने वाले जिले के चार दवा दुकानदारों का माल जब्त कर लिया गया है। वहीं, पांच दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिना पर्ची के दवा बेचना गलत है। कितनी दवा बिकी इसका रिकार्ड रखना भी अनिवार्य है।
अभियान में पाया गया कि कई दुकानदार विशेष तौर से गांवों के दवा विक्रेता बिना पर्ची के दवा बेच रहे हैं।
खुल गई नशे और सिरप की पोल
ऐसा पाया गया है कि कई लोग खांसी के सिरप जैसे कोरेक्स, फेन्सिडल आदि का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं।
इसी कारण यह अभियान शुरू किया गया है। तुगलपुर में दो, गेझा में एक, भंगेल में एक, चौड़ा में एक, सलारपुर में दो और हरौला की एक दवा की दुकान में कार्रवाई की गई हैं।
पांच को नोटिस और चार दुकानों में खांसी के सिरप जब्त कर लिए गए हैं। कार्रवाई जारी रहेगी।