फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Financial help relatives Satinder Hans lost his life from Kovid

Delhi: कोविड से जान गंवाने वाली सतिंदर हंस के परिजनों को आर्थिक मदद, सौरभ भारद्वाज ने सौंपा एक करोड़ का चेक

Sat, 29 Apr 2023 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Apr 2023 07:01 PM IST
सार

कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा स्वर्गीय सतिंदर हंस  के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा।

विज्ञापन
Financial help relatives Satinder Hans lost his life from Kovid
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आदेश पर मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने शनिवार को कोरोना महामारी में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाली कोरोना योद्धा स्वर्गीय सतिंदर हंस व मदन लाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि विरेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय सतिंदर हंस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (दुर्घटना विभाग) में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। अस्पताल में लोगों की सेवा करते हुए वे कोरोना संक्रमित हो गई और निधन हो गया। 

विज्ञापन


आतिशी ने कहा कि मदन लाल सिविल डिफेंस वॉलंटियर के तौर पर एक वैक्सीन सेंटर पर तैनात थे। लोगों की सेवा करते हुए स्वयं संक्रमित हो गए। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ काम किया और नागरिकों की इस महामारी से सुरक्षा की। दोनों मंत्रियों ने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवार को हुए नुकसान की भरपाई ना कर पाए, लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी।

विज्ञापन


देंगे हर संभव मदद

दोनों मंत्रियों ने कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर दिल्ली सरकार हर संभव मदद करेगी। इस दौरान उन्होंने सतिंदर हंस के बेटे व बेटी को 50-50 लाख रूपये का चैक सौंपा। भारद्वाज ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जनता की सेवा के लिए डॉक्टरों, नर्सों, और कर्मचारियों ने परिजनों से दूर रहकर मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे सेवाएं दी। कई कोरोना योद्धाओं ने मानवता और समाज की सेवा करते हुए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया। हम दिल से उनकी मेहनत और महामारी से जंग लड़ने के उनके जज्बे को सलाम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सेवा करते हुए कोविड की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दिल्ली के कई कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे चुकी है। आगे भी मदद के लिए दिल्ली सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed