फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Finally the wait is over cutoff of DU were released

खत्म हुआ इंतजार आखिरकार जारी हो गई DU की कटऑफ

Thu, 25 Jun 2015 01:08 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
Finally the wait is over cutoff of DU were released

दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कटऑफ लिस्ट बुधवार को देर रात जारी कर दी गई। पिछले साल की तरह इस बार भी कंप्यूटर साइंस ने सौ फीसदी का आंकड़ा छू लिया।

विज्ञापन


आईपी कॉलेज तथा कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में इस विषय की कटऑफ 100 को छू गई है। यह सौ फीसदी कटऑफ नॉन साइंस स्ट्रीम वाले छात्रों के लिए है। आत्मराम सनातन धर्म कॉलेज में इस कोर्स की कटऑफ 99 फीसदी है।
विज्ञापन


वहीं राजगुरु में कंप्यूटर साइंस की कटऑफ 94-99 फीसदी, जबकि हंसराज में 97.75-98.75 रही है। मालूम हो कि बीते साल तीन कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस की कटऑफ ने सौ के आंकड़े को छूआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसी भी कॉलेज में बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स तर्था ईको ऑनर्स की कटऑफ 95 से नीचे नहीं है। वहीं हैरान करने वाली कटऑफ एलएसआर कॉलेज में बीए की रही है। यहां बीए की कट 97 तक जा पहुंची है, जबकि बीते साल यहां यह 95.5 थी।

एसआरसीसी में बीकॉंम 97.375 पर

Finally the wait is over cutoff of DU were released

बीकॉम ऑनर्स में नामी कॉलेज एसआरसीसी ने अपना वर्चस्व बनाया है। इसकी कटऑफ 97.375 गई है। हालांकि यह बीते साल के मुकाबले लगभग डेढ़ कम है। जबकि इसी कॉलेज में बीए ऑनर्स ईको की कटऑफ 98.25 फीसदी रही है।


पहली लिस्ट में एहतियात बरतते हुए ज्यादातर कॉलेजों ने कटऑफ का स्तर ऊंचा ही रखा है। ईको ऑनर्स में कैंपस कॉलेज से लेकर आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कटऑफ 95 से ऊपर ही है। ऐसा ही हाल बीकॉम ऑनर्स का रहा है। ज्यादातर कॉलेजों में बीकॉम आनर्स की कटऑफ 97-98 फीसदी के बीच रही है।

सभी बोर्ड में 95 फीसदी वालों की संख्या बढऩे का असर कटऑफ पर देखने को मिल रहा है। इस बार अंग्रेजी ऑनर्स के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। लिहाजा कटऑफ का स्तर 98.25 फीसदी तक जा पहुंचा है।

एलएसआर कॉलेज में अंग्रेजी का कटऑफ 98.25

Finally the wait is over cutoff of DU were released

लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) में अंग्रेजी की कटऑफ 98.25 फीसदी गई है। मिरांडा में 97.5, हंसराज में 97.5, हिंदू कॉलेज में 97.75 फीसदी रही है। वहीं सभी कॉलेजों में बीए प्रोग्राम की बात की जाए तो कटऑफ 72 फीसदी से लेकर 97 फीसदी तक गई है।


इस कोर्स की कटऑफ सबसे अधिक 97 फीसदी एलएसआर कॉलेज में ही है। कई कॉलेज ऐसे भी हैं जिन्होंने कुछ कोर्सेज की लिस्ट बीते साल की कटऑफ के मुताबिक ही जारी की है। राजनीति शास्त्र कोर्स की बात की जाए तो किरोड़ीमल में कटऑफ 98 फीसदी जबकि एलएसआर कॉलेज में इस कोर्स की कटऑफ 97.75 फीसदी रही है।

एलएसआर कॉलेज में साइको की कटऑफ भी 98 फीसदी रही है। साइंस कोर्सेज में मैथमेटिक्स व सांख्यिकी भी अन्य कोर्सेज को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जहां किरोड़ीमल कॉलेज में मैथमेटिक्स की कटऑफ 97.5 रही है। वहीं सांख्यिकी की कटऑफ 97 फीसदी है। जबकि एलएसआर कॉलेज में मैथ्स व सांख्यिकी की कट 97.25 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed