फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Finally after encounter D -11 gang leader arrested.

ग्रेटर नोएडाः कुख्यात सुंदर भाटी गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 30 Dec 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
Finally after encounter D -11 gang leader arrested.

नोएडा के कासना और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह करीब 10 बजे डी-11 गैंग के सरगना और 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर/गैंगस्टर बदमाश सुंदर भाटी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वह कुछ साथियों के साथ अपने गांव आया था। पुलिस ने वहीं से मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला 50 हजार काइनामी बदमाश सिंगराज भाटी पुलिस पर फायरिंग करते हुए साथियों के साथ फरार हो गया।

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि घंघोला निवासी सुंदर भाटी पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में अनिल दुजाना के भाई जयभगवान और लोनी में एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मासूम पर कार चढ़ाने वाले पुलिसकर्मी की जमानत खारिज

वह गैंगस्टर और पुलिस मुठभेड़ के एक अन्य मामले में करीब दो साल से वांछित चल रहा था। सुंदर पर पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका था। उसके साथी सिंगराज भाटी पर भी 50 हजार का इनाम है। सिंगराज पर साल 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे नरेश भाटी की हत्या का भी आरोप है।

एसएसपी ने बताया कि सोमवार तड़के सुंदर अपने साथियों संग परिजनों से मिलने गांव पहुंचा था। इस बात की जानकारी मुखबिर से मिली तो कासना इंस्पेक्टर समरजीत सिंह और ग्रेटर नोएडा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर सिंगराज और करीब चार अन्य बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।


गोलियां चलाते हुए हुए सभी भाग निकले लेकिन सुंदर भाटी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक रिवाल्वर मिली है। सुंदर भाटी पर हत्या, हत्या के प्रयास, जानलेवा हमले, रंगदारी और लूट के 41 मामले दर्ज हैं।

एसएसपी ने बताया कि इनके गैंग का नाम डी-11 है और इनमें मुख्य रूप से नौ सदस्य है जबकि अस्थायी रूप से करीब 50 के आसपास युवक काम कर रहे हैं। इस गैंग के द्वारा सुपारी लेकर भी हत्याएं कराई जाती हैं लेकिन इस गैंग का मुख्य काम रंगदारी वसूलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed