{"_id":"5e6973f38ebc3ec7b44309b5","slug":"final-stage-of-admission-from-nursery-to-first-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी से पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में, 17 मार्च तक आवेदन, 21 को ड्रॉ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी से पहली कक्षा में दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में, 17 मार्च तक आवेदन, 21 को ड्रॉ
Thu, 12 Mar 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 12 Mar 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
दाखिला...
- फोटो : अमर उजाला
सर्वोदय (सरकारी) स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए दो मार्च से शुरू हुई दाखिले की दौड़ अंतिम चरण में पहुंच गई है। इन कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन 17 मार्च तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्कूल के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चे आवेदन करने के योग्य हैं। एक किलोमीटर के दायरे में स्कूल न होने पर ही तीन किलोमीटर के दायरे में रहने वाले बच्चे आवेदन के योग्य होंगे।
विज्ञापन
इन कक्षाओं में दाखिले के इच्छुक अभिभावक स्कूल से या फिर शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर जमा करा सकते हैं। सुबह की पाली में सुबह 8:30 बजे से सुबह 11.30 बजे तक व शाम की पाली के स्कूलों में दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक फॉर्म जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
दाखिले के लिए बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। 21 मार्च को सुबह की पाली के लिए लॉटरी सुबह 11 बजे व शाम की पाली के लिए दोपहर तीन बजे निकाली जाएगी।
सुबह की पाली में लॉटरी से चयनित हुए बच्चों की सूची 23 मार्च को सुबह 11 बजे व शाम की पाली के लिए चयनित बच्चों की सूची दोपहर तीन बजे नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। उसके बाद 24 मार्च से लेकर 28 मार्च तक दाखिले होंगे। सीटें खाली रहने पर 30 मार्च व 31 मार्च को प्रतीक्षा सूची में स्थान पाने वाले बच्चों के दाखिले होंगे।