फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Film Fest organized Two-day program Maharaja Agrasen Institute Management

फिल्म फेस्ट का आयोजन: महाराजा अग्रसेन प्रबंधन संस्थान में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू, कई दिग्गजों ने की शिरकत

Thu, 27 Apr 2023 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Apr 2023 07:18 PM IST
सार

फिल्म फेस्टिवल में पांच भाषाओं में बनी शॉर्ट फिल्मों को प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। सभी फिल्मों का प्रदर्शन फेस्टिवल में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Film Fest organized Two-day program Maharaja Agrasen Institute Management
फिल्म फेस्ट का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय सिने फेस्टिवल की शुरुआत हुई। अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी, जाने माने फिल्म निर्देशक राजेंद्र गुप्ता और माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. केजी सुरेश, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के प्रो मिहिर रंजन पात्रा ने कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। 

विज्ञापन

 

फिल्म फेस्टिवल में पांच भाषाओं में बनी शॉर्ट फिल्मों को प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। सभी फिल्मों का प्रदर्शन फेस्टिवल में किया जा रहा है। इस दौरान मनोज तिवारी ने बच्चों से कहा कि अच्छी कहानियां और अच्छे गाने लिखने की शुरुआत करो, क्योंकि आज के समय में लेखन कम होने के कारण इनकी नितांत आवश्यकता है। तिवारी ने कहा कि इंटरनेट के समय में फिल्में भाषा और क्षेत्रवाद से बाहर आ चुकी हैं। 

विज्ञापन

 

प्रो. केजी सुरेश ने कहा कि भारतीय सिनेमा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। ओटीटी जैसी तकनीक ने कम संसाधन वाले एक्टरों एवं निर्देशकों के लिए द्वार खोल दिए हैं। इसलिए अब छात्रों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को रोक पाना असम्भव है। जबकि कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ नंद किशोर गर्ग ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिए संस्थान में ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाते हैं। फिल्म फेस्ट में चेयरमैन विनीत लोहिया, प्रबंधन समिति के सदस्य ज्ञान अग्रवाल, मोहन गर्ग, आनंद गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अशोक गुप्ता, प्रो रजनी धींगरा मल्होत्रा, अतुल सिंघल, अवनीश अग्रवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed