{"_id":"5c16a574bdec2253f0495805","slug":"fill-more-than-one-form-parents-will-be-missed-by-nursery-admission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिला: एक से ज्यादा फॉर्म भरा तो दाखिले से चूकेंगे अभिभावकों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिला: एक से ज्यादा फॉर्म भरा तो दाखिले से चूकेंगे अभिभावकों
Mon, 17 Dec 2018 12:50 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
nursery admission
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी के लगभग 1700 निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले की रेस में 100 से अधिक नामी स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन का विकल्प रखा है। यह ऑनलाइन आवेदन का विकल्प उन्हें स्कूलों की भागम भाग से बचाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले अभिभावकों को अभ्यास करके देखनी होगी। वहीं एक से ज्यादा फॉर्म भरा तो दाखिले से भी वंचित हो सकते हैं। हालांकि जुड़वा बच्चा होने की स्थिति में दो फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
सामान्य वर्ग के लिए पश्चिमी और दक्षिणी व उत्तरी दिल्ली के काफी स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिया है। अभिभावकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह दोपहर के समय में ही ऑनलाइन आवेदन करें। बीते साल देखनेे मेें आया था कि कुछ स्कूल सुरक्षा की दृष्टि से अपना सर्वर रात को बंद कर देते हैं। अभिभावक रात को आवेदन करने से बचें। अभिभावकों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन के दौरान बैक पेज का विकल्प न लें।
तीन प्रकार से फार्म भरने की सुविधा
नर्सरी आवेदन प्रक्रिया में अभिभावकों तीन प्रकार से फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। पहला, पूरी तरह से ऑनलाइन फॉर्म, दूसरा फॉर्म डाउनलोड करके जमा कराना और तीसरा फॉर्म खरीदकर भरना व जमा कराना। कई स्कूल ऐसे हैं जो कि केवल ऑनलाइन फॉर्म स्वीकार करते हैं तो कई ऐसे हैं जो कि ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से भरे फॉर्म लेते हैं।

ऑनलाइन फार्म भरते समय ये सावधानियां बरतें
1. उन स्कूलों की सूची बना लें जहां ऑनलाइन फॉर्म हैं।
2. ऑनलाइन फार्म भरते समय एक बार अभ्यास कर लें।
3. फार्म का प्रिंट आउट न निकलें तो सभी पूरे फार्म के विवरण को अलग पेज पर लिखकर अभ्यास कर लें।
4. फॉर्म भरते समय पहले से सारी जानकारी अपने पास रख लें।
5. ऑनलाइन फॉर्म के साथ स्कूल दस्तावेज जमा कराने को भी बोलते हैं, ऐसे मेें सही तरीके से दस्तावेज अपलोड करें।
6. इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि फॉर्म भरने के दौरान बैक पेज का विकल्प न लें।
7. हर पेज का प्रिंट आउट सुरक्षा की दृष्टि से लेते जाएं
8. सबसे अहम बात कि पूरा फार्म भरने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर लेना न भूलें, सबूत के तौर पर इसका भी प्रिंट आउट निकाल लें। बिना नंबर के स्कूल सूची में नाम आने पर भी दाखिला नहीं देंगे।
9. फॉर्म में उसी फोन नंबर व ईमेल का इस्तेमाल करें, जिसका प्रयोग ज्यादा करते हैं।