{"_id":"0068eda5b60b9186d7995a38c5a9e113","slug":"fight-two-students-on-obscene-messages-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अश्लील मैसेज पर भिड़ीं दो छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अश्लील मैसेज पर भिड़ीं दो छात्राएं
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sat, 05 Apr 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुरिया इंस्टीट्यूट की एक छात्रा ने अपनी क्लासमेट पर फेसबुक पर अश्लील मैसेज और गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जब आरोपी छात्रा को बुलाकर पूछताछ की तो उसने अपने अकाउंट के हैक होने की बात कही। पीड़ित ने क्लासमेट के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी छात्रा की ओर से फेसबुक अकाउंट हैक होने की शिकायत दी गई है। शास्त्रीनगर निवासी बीबीए थर्ड ईयर छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ इंदिरापुरम थाने पहुंचकर शिकायत दी कि उसकी क्लास में ही पढ़ने वाली एक छात्रा फेसबुक पर उसे अश्लील मैसेज और गालियों भरे पोस्ट पर टैग कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी छात्रा और उसके परिजनों को भी इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपी छात्रा को बुलाया तो उसने अपने अकाउंट को हैक बताया। अपने सगे संबंधी के साथ आई छात्रा ने पीड़ित साथी से माफी मांगी और हैक करने वाले के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन