{"_id":"67c31c49c9caae10a2075fc5","slug":"fight-between-villagers-and-wedding-guests-in-ghaziabad-due-to-dj-playing-outside-the-house-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जवान बेटे की मौत का मातम मना रहा था परिवार, बरातियों ने घर के बाहर बजाया डीजे; विरोध करने पर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जवान बेटे की मौत का मातम मना रहा था परिवार, बरातियों ने घर के बाहर बजाया डीजे; विरोध करने पर हुई मारपीट
Sat, 01 Mar 2025 08:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 01 Mar 2025 08:10 PM IST
सार
गाजियाबाद में बरात की चढ़त के दौरान ग्रामीणों ने गमीं वाले घर के बाहर डीजे मनाने से मना किया। इस पर बरातियों और ग्रामीणों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
डीजे बजाने पर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव कुशलिया में मेरठ से आई बरात की चढ़त में ग्रामीणों ने गमीं वाले घर के बाहर डीजे बजाने से मना किया। इसके बाद विवाद होने लगा। बरातियों और ग्रामीणों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र के गांव कुशलिया में संतोष सैनी की बेटी की बरात मेरठ के सरसावा से आई थी। शनिवार शाम पांच बजे बरात में डीजे बजाकर चढ़त में बराती डांस कर रहे थे। जब बरात तेली वाले मोहल्ले में डॉ. नूरहसन के घर के बाहर पहुंची तो ग्रामीणों ने वहां डीजे बजाने से मना किया। उन्होंने बताया कि यहां डॉ. नूरहसन का इकलौते जवान बेटे अरमान हसन की हादसे में मौत हो गई है, इसलिए डीजे मत बजाओ।
विज्ञापन
बरातियों ने थोड़ा बंद किया, लेकिन दोबारा से फिर बजा दिया। इससे ग्रामीणों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि बारात में गमीं वाले घर के सामने डीजे बजाने से मना करने पर बरातियों के साथ मारपीट हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन