{"_id":"5ef4bd33b22f155a2233bbd8","slug":"fifty-thousand-rupees-reward-accused-arrested-absconding-for-eight-years-cases-of-murder-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : आठ साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या, लूट समेत कई मामलों में है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : आठ साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या, लूट समेत कई मामलों में है आरोपी
Thu, 25 Jun 2020 08:35 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 50 हजार के इनामी धूम उर्फ इख्तखार को सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बदमाश वर्ष 2012 में पुलिस को चकमा देकर बाराबंकी से फरार हो गया था। आरोपी पर हत्या, लूट व डकैती के आठ आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ के एडिशनल एसपी एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी बदमाश ग्रेटर नोएडा आने वाला है। सूचना के आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस के साथ आरोपी की घेराबंदी शुरू की गई। 130 मीटर रोड पर तिलपता के पास बदमाश ने फायरिंग की लेकिन जवाबी कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान धूम उर्फ इफ्तखार के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि धूम ने अपने साथियों संग मिलकर वर्ष 2011 में हरदोई में परिवार के मुखिया दीप नारायण की हत्या कर डकैती डाली थी।
विज्ञापन
वर्ष 2011 में ही बदमाश ने बहराइच में परिवार को बंधक बनाकर आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा उसने कई अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है। बदमाश 16 मई 2011 को हरदोई में पकड़ा गया था। जुलाई 2012 में वह पेशी पर जाते दौरान बाराबंकी से फरार हो गया था। बाराबंकी पुलिस ने ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। तभी से पुलिस उसे तलाश रही थी।