फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fifth death due to corona in Delhi

दिल्ली में कोरोना से पांचवीं मौत: 22 वर्षीय युवती ने तोड़ा दम, बीते 24 घंटे में मिले 64 नए मरीज; 39 हुए स्वस्थ

Wed, 04 Jun 2025 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 04 Jun 2025 07:22 PM IST
सार

एक जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के 602 मामले सामने आ चुके है। कोरोना से मौत के मामलों में दिल्ली देशभर में तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
Fifth death due to corona in Delhi
कोरोना का नया वैरिएंट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से एक और मौत का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना के 457 सक्रिय मामले है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 64 नए मरीज मिले और एक की मौत का मामला सामने आया। इसमें 22 वर्षीय युवती की मौत हुई है। युवती को फेफड़ों संबंधी बीमारी थी और श्वसन तंत्र फेल हो गया था। जबकि कोरोना के 39 मरीज ठीक हुए। एक जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के 602 मामले सामने आ चुके है। कोरोना से मौत के मामलों में दिल्ली देशभर में तीसरे स्थान पर है। अभी तक सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र में 14, केरल में नौ और दिल्ली में पांच मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed