फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female resident doctor of Safdarjung Hospital in Delhi assaulted

दिल्लीः सफदरजंग अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाला गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2020 06:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2020 06:44 AM IST
विज्ञापन
Female resident doctor of Safdarjung Hospital in Delhi assaulted
सफदरजंग अस्पताल
सफदरजंग अस्पताल में काम करने वाली एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने गौतम नगर में एक स्थानीय युवक पर मारपीट का आरोप लगाया है। वह गौतम नगर में रहती है और फल लेने के लिए बुधवार रात करीब 9:00 बजे घर से नीचे उतरी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


डॉक्टर का आरोप है कि इस दौरान वहां खड़े एक युवक ने उनके साथ अभद्रता की और कहा कि आप यहां मत आइए क्योंकि आप सफदरजंग में काम करती हैं और कोरोनावायरस फैला सकती हैं। इसके बाद डॉक्टर ने विरोध किया तो युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद वहां से चला गया। डॉक्टर का कहना है कि आसपास खड़े किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। इसके बाद डॉक्टर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। 

डॉक्टर खुद सफदरजंग अस्पताल पहुंचे और अपनी एमएलसी बनवाई। रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष चौधरी ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed