फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Female journalist heckled in Anupam Kher's March.

अनुपम खेर के मार्च में महिला पत्रकार से बदसूलकी, कहे अपशब्द

Sat, 07 Nov 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
Female journalist heckled in Anupam Kher's March.

दिल्ली में एनडीटीवी की महिला पत्रकार के साथ अनुपम खेर के मार्च में बदसलूकी की गई है। पत्रकार भैरवी सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी और बताया कि उन्हें अपशब्द भी कहे गए।

विज्ञापन


निजी टीवी की पत्रकार ने ट्विट किया कि पहले उन्हें वेश्या कहा गया और अपशब्द कहते हुए धक्का दिया गया। इतना ही नहीं, ये कहते हुए उनका पीछा भी किया गया कि भारतीय रचनात्मक समाज इस मुद्दे पर बंटा हुआ है।
विज्ञापन


भैरवी ने बदसलूकी करने वाले लोगों को गुंडे करार देते हुए लिखा कि इस घटना ने उन्हें हिला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा- पहन लो कांग्रेस की टोपी

Female journalist heckled in Anupam Kher's March.

घटना के दौरान उनके चेहरे पर पोस्टर भी फेंका गया और कहा गया कि वे पैसे के लिए काम करने वाली पत्रकार हैं, उन्हें कांग्रेस की टोपी पहन लेनी चाहिए।

अनुपम खेर के मार्च में महिला पत्रकार से हुई इस घटना की दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निंदा की है। दिल्ली के सीएम ने सोशल साइट पर लिखा,  "इस तरह का बुरा बर्ताव हम स्वीकार नहीं करेंगे। मैडम मैं आपकी हिम्मत की दाद देता हूं।"

वहीं भैरवी के मुताबिक उनके साथ इस तरह का बर्ताव शिक्षित लोगों के द्वारा किया गया। जबकि धक्का देने और अपशब्द कहने के बावजूद भी लोगों ने उन्हें झूठी रिपोर्टिंग करने वाली रिपोर्टर कहते हुए दोषी करार दिया।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने साहित्यकारों और अभिनेताओं के अवॉर्ड वापसी के खिलाफ मार्च फॉर इंडिया के नाम से मार्च निकाला।



पढ़िए भैरवी के पूरे ट्वीट

Female journalist heckled in Anupam Kher's March.

टीवी पत्रकार भैरवी सिंह ने अनुपम खेर को संबोधित करते हुए कई ट्वीट किए जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं...














विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed